पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार ! बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत उर्दू शिक्षकों के सामूहिक तबादले पर गंभीर आपत्ति जताई है। आयोग ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर तबादला प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
*अल्पसंख्यक आयोग ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र*
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 1991 के तहत आयोग ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को संबोधित पत्र में कहा है कि उर्दू शिक्षकों के नियमानुसार स्थानांतरण से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। आयोग का मानना है कि किसी भी तबादले से पहले गहन समीक्षा और जमीनी स्थिति की जांच आवश्यक है।
*पहले जांच हो, फिर हो कार्रवाई*
आयोग ने पत्र में स्पष्ट किया कि उर्दू शिक्षकों के पद विशेष रूप से उन विद्यालयों में सृजित हैं जहां उर्दू माध्यम के छात्र पढ़ते हैं। ऐसे में शिक्षकों के एक साथ तबादले से छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी।
आयोग का सुझाव है कि *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक का पद बरकरार रखा जाए*। आयोग ने यह भी कहा कि तबादले की प्रक्रिया पारदर्शी हो और उससे पूर्व संबंधित जिलों एवं विद्यालयों की वस्तुस्थिति का आकलन किया जाए।
*शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा असर*
शिक्षा जगत और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों ने आयोग के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि उर्दू माध्यम के विद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अचानक तबादले से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक सकता है।
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने शिक्षा विभाग से अपेक्षा की है कि वह इस पत्र को गंभीरता से ले और छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए ही कोई निर्णय ले।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*
गोरखपुर2अगस्त26*साइबर फ्रॉड की शिकार महिला को राहत, 40 हजार रुपये वापस*