September 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 19 सितंबर 26* पूर्णिया में पीएम सूर्य घर योजना की धूम,

पूर्णिया बिहार 19 सितंबर 26* पूर्णिया में पीएम सूर्य घर योजना की धूम,

पूर्णिया बिहार 19 सितंबर 26* पूर्णिया में पीएम सूर्य घर योजना की धूम, एक ही मंच पर 36 वार्ड सदस्यों ने लगवाया सोलर पैनल*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*डीएम अंशुल कुमार ने खुद किया संवाद, बोले – जनप्रतिनिधि पहले अपने घर से करें शुरुआत, जनता खुद जुड़ेगी*

पूर्णिया बिहार ! प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूर्णिया ने शनिवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया।
मंच पर DDC, नगर आयुक्त, महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता सहित नगर परिषद कसबा, बनमनखी और जानकीनगर, रूपौली, भवानीपुर, धमदाहा, मीरगंज, अमौर, बायसी नगर पंचायत के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्य मौजूद थे।

*मौके पर ही 36 आवेदन, डीएम की अपील का दिखा असर*

डीएम ने सभी को योजना के तकनीकी पहलू, मिलने वाली भारी सब्सिडी, मुफ्त बिजली के फायदे और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि समाज के केंद्र बिंदु हैं। अगर वे खुद अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाएंगे तो जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग खुद-ब-खुद इस योजना से जुड़ेंगे।
डीएम की इस अपील का तुरंत असर दिखा और 36 वार्ड सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल पर ही अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा कर दिया।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि हरित ऊर्जा अपनाएं और पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।