पूर्णिया बिहार 19 मई 26 रामपुर में लगा सहयोग शिविर, मंत्री-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने संयुक्त रूप से शिविर में हिस्सा लिया।
*✦ मौके पर हुआ समस्या का समाधान ✦*
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री और एसपी के सामने रखीं। बिजली, पानी, राशन, पेंशन, जमीन विवाद और पुलिस से जुड़े कई मामलों पर लोगों ने खुलकर बात की। मंत्री रत्नेश सादा ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कई मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया।
*✦ एसपी ने दिए सख्त निर्देश ✦*
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने थानाध्यक्ष डगरूआ को जनता से जुड़े मामलों में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए और समय पर कार्रवाई हो। अवैध शराब और अपराध पर अंकुश लगाने को भी कहा।
*✦ सरकार आपके द्वार ✦*
मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि बिहार सरकार का मकसद है कि जनता को अपनी समस्या लेकर दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सहयोग शिविर के जरिए सरकार खुद लोगों के दरवाजे तक पहुंच रही है। आपदा प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर में बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी20अगस्त26*कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं – पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया*
नई दिल्ली20अगस्त26*बंदेमातरम को लेकर छिड़ी सियासी जंग
सुल्तानपुर20अगस्त26*20अगस्त को अमहट में जुलूस का आयोजन किया गया*