पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 पूर्णिया समाहरणालय में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम का आयोजन,DM ने सुनी जन-समस्याएं*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
सबका सम्मान – जीवन आसान, प्रशासन आपके द्वार
पूर्णिया बिहार ! आम जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का तुरंत और पारदर्शी समाधान करने के लिए जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में है। इसी सोच के साथ शुक्रवार को समाहरणालय के प्रज्ञान सभागार में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत *’सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)’*
कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
डीएम ने खुद संभाला मोर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने की। जिले के कोने-कोने से आए फरियादियों की उन्होंने एक-एक कर समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि जनता का काम लटकना नहीं चाहिए।
*2. 32 फरियादियों को मिला न्याय का भरोसा*
एक ही दिन में 32 आवेदनों पर सुनवाई
इस जनता दरबार में कुल 32 लोगों ने अपनी फरियाद डीएम के सामने रखी। जमीन विवाद, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आवास योजना और नल-जल से जुड़े मामलों की भरमार रही। डीएम ने सभी आवेदनों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया।
हर स्तर पर हो रही सुनवाई
खास बात यह रही कि सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत कार्यालयों में भी अधिकारियों ने जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया।
अब हर सोमवार और शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार
नियमित होगा आयोजन
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह कार्यक्रम अब हर सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जिला से लेकर पंचायत स्तर तक नियमित रूप से चलेगा, ताकि किसी भी आम आदमी को अपनी फरियाद लेकर भटकना न पड़े।
आपातकाल के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
किसी भी तरह की आपातकालीन मदद के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर *06454-242319 / 06454-242317 / 06454-242320* पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*