पूर्णिया बिहार 17 फरवरी 26*मनोज सिंह की रहनुमाई में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार: महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर पूर्णिया में भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को याद किया।
भाजपा पूर्णिया के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना आज भी प्रासंगिक है। भाजपा परिवार उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आंगद मंडल, भारतेंदु शहर जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजीव सिंह, जिला मंत्री श्रीमती नूतन गुप्ता, पिंटू पांडे प्रवक्ता श्रीमती अनीता सिंह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सिंह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश राज दास समेत सैकड़ो की संख्या में सभी जेस्ट कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
महोबा11जुलाई26*मुठभेड़ में चोरी की घटना का अनावरण:-अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, एक घायल.
लखनऊ11जुलाई26*थाना विकासनगर पुलिस द्वारा तीन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर/अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 11 जुलाई 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा साईबर फ्रॉड करने वाले 02 अभियुक्तगण किया गया गिरप्तार ।*