पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
मोहम्मद इरफान यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया बिहार:* रामनगर स्थित मध्य विद्यालय उफरैल में नगर निगम के वार्ड 10, 11 और 12 के लिए लगे जनकल्याण सहयोग शिविर का सदर विधायक विजय खेमका ने मंगलवार को जायजा लिया।
विधायक ने कहा कि इन शिविरों की सीधी निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय कर रहा है और मकसद है कि जनता की हर समस्या 30 दिन में हल हो। उन्होंने नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम व मौजूद अफसरों से साफ कहा कि मेहमाननवाजी से ज्यादा जरूरी लोगों की परेशानी दूर करना है। शिविर को विभागीय निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित तरीके से चलाएं।
विधायक ने बताया कि एनडीए सरकार में पूर्णिया को सैटेलाइट टाउन, एनएच-31 फोरलेन, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं के तहत पूर्णिया सिटी में पर्यटन स्थल, बरसौनी में आधुनिक बस टर्मिनल, रंगभूमि मैदान के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और केंद्रीय कारा के नजदीक डॉप्लर रडार का काम तेजी से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सबके साथ मिलकर पूर्णिया को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाओं से भरपूर स्मार्ट सिटी बनाना है। जिला प्रशासन और नगर निगम शिविर का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें ताकि 17-18 जून को पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक में लगने वाले शिविर का लोग भरपूर लाभ उठा सकें।
इस दौरान नगर निगम महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता , वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*