पूर्णिया बिहार 14 फरवरी 26** कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने पूर्णिया के 256वें स्थापना दिवस पर साझा किए विचार
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार: कसबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितेश कुमार सिंह ने पूर्णिया जिला के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने जिले के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और निरंतर जारी विकास यात्रा पर अपने विचार साझा किए।
विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा, “पूर्णिया केवल एक ऐतिहासिक पहचान ही नहीं, बल्कि असीम संभावनाओं और निरंतर प्रगति का केंद्र है।” उन्होंने प्रेक्षागृह एवं आर्ट गैलरी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया और अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों एवं समर्पण की सराहना की।
विधायक नितेश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से ‘वृक्षारोपण’ को जन-आंदोलन बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “एक हरित और स्वच्छ भविष्य ही हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।” उन्होंने कहा, “आइए, इस विशेष दिन पर हम सब मिलकर अपने जिले के सर्वांगीण विकास, समृद्धि और हरियाली के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा, “जय पूर्णिया, जय बिहार!

More Stories
कानपुर नगर18जुलाई26*चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
उज्जैन18जुलाई26*सावन-भादो में बिना बुकिंग होंगे संध्या व शयन आरती के दर्शन*