पूर्णिया बिहार 14 जुलाई 26 *SSP की पहल रंग लाई, खोए मोबाइल पाकर लोगों में खुशी की लहर*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार/ पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक _डॉक्टर शौर्य सुमन महोदय_ के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे *ऑपरेशन मुस्कान* के तहत पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,
आज पूर्णिया में आयोजित *प्रेस कॉन्फ्रेंस* के दौरान SSP महोदय ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से बरामद किए गए _26 लाख रुपये से अधिक मूल्य के कुल 90 मोबाइल फोन_ को उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सत्यापन के बाद वापस लौटाया,
मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, कई लोगों के फोन चोरी या गुम हो गए थे, अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पूर्णिया पुलिस और SSP की पहल की जमकर सराहना की और आभार व्यक्त किया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में _SSP डॉक्टर शौर्य सुमन_ ने कहा
*ऑपरेशन मुस्कान आम लोगों की मदद के लिए चलाया जा रहा अभियान है, हमारा उद्देश्य है कि आम जनता का खोया हुआ सामान उन्हें वापस मिले और पुलिस पर उनका भरोसा और मजबूत हो, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा,*
पूर्णिया वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे,

More Stories
मथुरा 14 जुलाई 26* गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 14 जुलाई 26 जैंत करोड़ों रुपए की चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
मथुरा 14 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार।*