पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार* | देशभक्ति के रंग में सराबोर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को *भट्ठा बाजार में देशभक्ति का ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला।
*यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, मध्य विद्यालय भट्ठा बंगला और ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज कंफेडरेशन* के संयुक्त तत्वावधान में एक *भव्य तिरंगा यात्रा* निकाली गई।
यात्रा को वरीय बैंक पेंशनर *श्री तारा शंकर चटर्जी* और प्रधानाध्यापक श्री रामदेव दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में लहराता तिरंगा, देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयकारों के साथ निकली यह यात्रा पूरे *भट्ठा बाजार के मुख्य मार्ग, गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों से होते हुए* पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुँची। यात्रा के दौरान पूरा भट्ठा बाजार *तिरंगामय* हो गया और स्थानीय लोगों ने घरों की छतों और दुकानों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
*रैली प्रारंभ होने से पूर्व* यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के *प्रदेश अध्यक्ष श्री ए. के. बोस* ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष हमारे राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ ने 150 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जो हम सभी भारतवासियों के लिए अपार गौरव और गर्व की बात है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और *”हर घर तिरंगा”* कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
यात्रा के दौरान *मध्य विद्यालय भट्ठा की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक देशभक्ति नृत्य* आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बच्चियों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और खूब सराहना बटोरी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से *मोहम्मद इरफान कामिल, मनोज मधुकर, स्वपन चक्रवर्ती, अशोक तिवारी* सहित विद्यालय के शिक्षक *नवीन कुमार, सुकांत दे, रवि शंकर विश्वास*, शिक्षिका *कनीनिका सर्वाधिकारी, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी* सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण, पेंशनर्स और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अंत में प्रधानाध्यापक रामदेव दास ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना को जागृत करते हैं।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન