August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 अगस्त26 DM अंशुल कुमार के निर्देश पर पूर्णिया में स्वच्छता का महाअभियान:

पूर्णिया बिहार 13 अगस्त26 DM अंशुल कुमार के निर्देश पर पूर्णिया में स्वच्छता का महाअभियान:

पूर्णिया बिहार 13 अगस्त26 DM अंशुल कुमार के निर्देश पर पूर्णिया में स्वच्छता का महाअभियान:

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णियां बिहार* | *जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०* के दिशा-निर्देश एवं सतत मार्गदर्शन में जिले भर में *”हर घर तिरंगा”* अभियान पूरे जोश-खरोश के साथ मनाया जा रहा है। अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं।
इसी कड़ी में गुरुवार को एक प्रेरक पहल देखने को मिली। *कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (PHED), पूर्णिया* की अगुवाई में विभाग के कार्यालय परिसर में *व्यापक स्वच्छता एवं सफाई अभियान* का आयोजन किया गया।
इस अभियान में *कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी कार्यालय कर्मी एवं सफाई कर्मियों* ने बढ़-चढ़ कर सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर न केवल कार्यालय परिसर बल्कि आस-पास के क्षेत्र को भी स्वच्छ बनाने में श्रमदान किया।
कार्यपालक अभियंता ने इस अवसर पर कहा कि _”तिरंगा हमारी शान है और स्वच्छता हमारी पहचान। जब तक हमारा घर-आंगन और कार्यालय स्वच्छ नहीं होगा, तब तक ‘हर घर तिरंगा’ का संकल्प अधूरा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि *प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना* है, ताकि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और *”हर घर तिरंगा”* दोनों संकल्प एक साथ साकार हो सकें।
DM अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस तरह के कार्यक्रमों से पूरे जिले में देशभक्ति के साथ-साथ नागरिक जिम्मेदारी का भी माहौल बन रहा है।

Taza Khabar