पूर्णिया बिहार 11 मार्च 26 पूर्णिया में 12 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के कारण यातायात में बदलाव : एसपी
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया में 12 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के कारण यातायात में बदलाव किया गया है। यह बदलाव प्रातः 5 बजे से संध्या 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा
प्रतिबंधित मार्ग:- कसबा से पंचमुखी मंदिर भाया रामबाग एवं भूतनाथ मंदिर जाने वाली स्टेट हाइवे / होप हॉस्पिटल से रामबाग मार्ग/ बिहार टॉकीज मोड़ से रामबाग की ओर/ जनता चौक से पासवान चौक होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क कप्तान पुल से फातिमा हॉस्पिटल होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क/ पंचमुखी मंदिर से फोर्ड कंपनी चौक होते हुए थाना चौक की ओर/ थाना चौक से गिरजा चौक की ओर/लाइन बाजार से आर० एन० साह चौक मार्ग
वैकल्पिक मार्ग:- थाना चौक से भट्टा बाजार, लाइन बाजार एवं आर० एन० साह चौक जाने वाले वाहन कला भवन रोड का उपयोग करें/ जनता चौक से आने वाले वाहन कोर्ट स्टेशन रोड, पूर्णिया कॉलेज चौक, स्टेशन रोड मधुबनी बाजार से शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रवेश करेंगे/ आर० एन० साह चौक एवं थाना चौक से आने वाले वाहन पॉलीटेक्निक चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार मार्ग से आवागमन करेंगे
पार्किंग व्यवस्था:- कला भवन परिसर / धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु/बी०एस०आर०टी०सी० बस स्टैंड परिसर: धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने वाले अतिरिक्त / बड़े वाहनों (बस आदि) की पार्किंग हेतु / रंगभूमि मैदान के समीप स्थित जय प्रकाश सेवा संस्थान का परिसर: मधुबनी की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु- जल संसाधन विभाग परिसर (जनता चौक के समीप): जनता चौक एवं मधुबनी बाजार क्षेत्र की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु
अगर आप 12 मार्च को पूर्णिया जाने की योजना बना रहे हैं, तो कृपया इन बदलावों को ध्यान में रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

More Stories
बांदा11मार्च26*गौशाला में हीटर लगाने के नाम पर निकाले गए रु 86450*
बांदा11मार्च26*बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को सांसद जी ने दिखाई हरी झंडी*
हरदोई ११मार्च २६ * लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक और बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक निलंबित