पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार, पूर्णिया भट्ठा दुर्गाबाड़ी पूजा समिति द्वारा कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संध्या में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रवींद्र संगीत, नृत्य और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया,
कार्यक्रम का शुभारंभ कवि गुरु के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुआ। संगीता डांस एंड म्यूजिक स्कूल के कलाकारों रिपिका, मयूरी, आकाश, सारिका, तापसी, एलिना, भूमि, श्रेया, अर्पिता और आयुषी ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। त्रिदिब शील के नृत्य और आशीष राहा के संगीत ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया,
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनाली चक्रवर्ती, सुष्मिता भट्टाचार्य, श्रवना सरकार, सत्यप्रिय दत्ता, राज देवनाथ, रीमा मुखर्जी, शंपा गांगुली और सुनंदा दास की अहम भूमिका रही। मंच संचालन तपती बनर्जी ने किया,
इस अवसर पर दुर्गाबाड़ी पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार भट्टाचार्जी ने कहा कि गुरुदेव का साहित्य में अद्वितीय योगदान है, ‘गीतांजलि’ के लिए उन्हें 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था, भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी गुरुदेव की ही देन है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शांतिनिकेतन की स्थापना कर नए प्रयोग किए थे,
शहर के विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कवि गुरु को स्वरांजलि दी और पूरा माहौल रवींद्रमय हो गया,

More Stories
अयोध्या10मई26*“महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
अयोध्या10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्याकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें