पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज, हनुमान मंदिर में जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णियां बिहार ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक अनोखे अंदाज ने पूर्णिया में झालमुड़ी का क्रेज बढ़ा दिया है, पीएम मोदी से प्रेरित होकर लोगों ने झालमुड़ी खाकर जश्न मनाया और इस दौरान ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा,
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को सार्वजनिक रूप से झालमुड़ी खाते देखा गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक झालमुड़ी की चर्चा तेज हो गई है। पूर्णिया के स्थानीय बाजारों और ठेलों पर इसका सीधा असर दिखा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, लोगों ने झालमुड़ी का स्वाद चखकर इसे सेलिब्रेट किया।
*वार्ड-21 में हुआ विशेष आयोजन*
नगर निगम पूर्णिया के शिव मंदिर वार्ड नंबर-21 के निकट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में झालमुड़ी का विशेष आयोजन किया गया, इसका नेतृत्व वार्ड-21 की महिला पार्षद श्रीमती प्रीति पांडे ने किया, इस मौके पर युवा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भी अहम भूमिका निभाई, उन्होंने आए हुए महिला एवं बच्चों को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाया आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और झालमुड़ी का आनंद उठाया،
इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया, झालमुड़ी खाते हुए लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण और भक्तिमय हो गया, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पीएम मोदी के बाद से झालमुड़ी की मांग में अचानक उछाल आया है। ठेलों पर दिनभर भीड़ लगी रही,
गौरतलब है कि पीएम मोदी अक्सर स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देते रहे हैं, उनके इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से जोड़कर देख रहे हैं, आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि पीएम मोदी के कारण साधारण झालमुड़ी भी अब खास बन गई है,

More Stories
अयोध्या10मई26*“महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती
अयोध्या10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्याकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें