पूर्णिया बिहार 10 नवंबर26 *नगर परिषद कस्बा ने रचा इतिहास, छठ घाट पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश*
*जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में सफाई मुहिम तेज, कस्बा बना रोल मॉडल*
*महापर्व से पहले महावीर चौक घाट पर महा सफाई अभियान, अधिकारियों ने खुद उठाया कुदाल*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया* जिला पदाधिकारी आदरणीय श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर पूरे जिला में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई मुहिम युद्धस्तर पर चलाई जा रही है, इसी कड़ी में पूर्णिया के कस्बा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, जहां नगर परिषद कस्बा के विभिन्न घाटों पर सफाई मुहिम काफी तेज हो गई है
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे बिहार में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन नगर परिषद कस्बा ने जो काम किया है, वह पूरे जिला ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक अमर मिसाल बन गया है, आज़ नगर परिषद कस्बा महावीर चौक स्थित छठ घाट पर नगर परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता महा-अभियान चलाकर यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन दिल से काम करे तो आस्था और भी पवित्र हो जाती है।

*अधिकारियों का श्रमदान बना प्रेरणा का स्रोत*
इस अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार और उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने किया, दोनों अधिकारियों ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए हाथ में कुदाल उठाई और खुद घाट की गाद, कचरा और झाड़ियों को साफ करने में जुट गए, अधिकारियों को इस तरह पसीना बहाते देख वहां मौजूद लोगों में गज़ब का जोश आ गया और देखते ही देखते स्थानीय युवा और महिलाएं भी श्रमदान में शामिल हो गए, यह दृश्य वाकई अद्भुत था,
लोगों का कहना था कि पहली बार देखा है कि कोई अधिकारी खुद घाट में उतरकर उसे बराबर कर रहा है, यह सिर्फ सफाई नहीं, यह आस्था का सम्मान है,
*हमारा संकल्प – स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित घाट*
इस मौके पर उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने कहा कि हमारा एक ही संकल्प है कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित छठ घाट उपलब्ध कराया जाए, ताकि सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य की उपासना कर सकें, उन्होंने कहा कि घाट को पूरी तरह समतल किया जा रहा है, लाइटिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं,
*गंगा-जमुनी तहजीब की जीती-जागती मिसाल*
यह पहला अवसर है जब नगर परिषद कस्बा के कार्यपालक एवं वार्ड पार्षदों ने छठ पर्व के मौके पर ऐसी सफाई मुहिम चलाई है, इस मुहिम ने कस्बा ही नहीं, पूरे पूर्णिया जिला में एक जीता-जागता मिसाल कायम किया है, जो गंगा-जमुनी तहजीब से कहीं मिलता-जुलता है, यहां न कोई हिंदू है, न मुसलमान, यहां सिर्फ एक ही पहचान है – छठ व्रती की सेवा। नगर परिषद का यह कदम सर्वधर्म समभाव का सबसे बड़ा उदाहरण है,
अंत में प्रशासन ने जनता से अपील की है कि घाट को पवित्र बनाए रखें, प्लास्टिक का उपयोग न करें और स्वच्छता में सहयोग करें,
*स्वच्छ घाट, सुंदर घाट — यही हमारा संकल्प है,*
More Stories
लखनऊ 10 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या 10 नवम्बर 26*अयोध्या की रानी देवी के इलाज के लिए पति ने बेचीं भैंसें, अब तीन मासूम बच्चों के सामने दाने-दाने का संकट।*
लखनऊ 10 नवम्बर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.20 बजे की बड़ी खबरें……………….*