*पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया में प्रथम शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा खुश्कीबाग*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार :* काली मंदिर, चौहान टोला, खुश्कीबाग में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित सात दिवसीय प्रथम शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ सत्संग समारोह का शुभारंभ सोमवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। आयोजन समिति की ओर से महापौर को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कथा आयोजन से पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंकर’ के जयघोष से गूंजता रहा।
इस अवसर पर महापौर ने कथा वाचक स्वामी दिव्यानंद जी महाराज एवं श्री नारायण महाराज जी का स्वागत एवं अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि शिव महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है। भगवान शिव का जीवन विश्व कल्याण और निष्काम कर्म की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि मेही जी महाराज की पावन धरती पर आयोजित इस सात दिवसीय कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और 24 हजार श्लोकों की ज्ञान-गंगा को सुनने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कमली देवी, राकेश राय, पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव, सीता देवी, देवेंद्र पोद्दार, अरुण पोद्दार, सचिन पोद्दार, मदनकांत झा, यदुवंशी यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*