July 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णिया बिहार / पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 1.957 किलोग्राम स्मैक के साथ 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

*वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिनांक 30.06.2026 को मुफस्सिल थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलौरी सतडोव एनएच-131ए पश्चिमी लेन के निकट एक काले रंग की स्कॉर्पियो, एक उजले रंग की हुंडई वेन्यू कार एवं एक सिल्वर रंग की न्यू बोलेरो गाड़ी से स्मैक की खरीद-बिक्री एवं परिवहन होने वाला है।
सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। छापामारी दल ने सतडोव बेलौरी के पास पहुंचकर वहां मौजूद तीनों गाड़ियों और 6 व्यक्तियों को घेर लिया।
तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी से कुल 19 पैकेट स्मैक बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 1.957 किलोग्राम है। पुलिस ने बरामद स्मैक, तीनों चार चक्का वाहन एवं अन्य सामान को विधिवत जब्त कर लिया है।
डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि घेरे में लिए गए सभी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है,
एसएसपी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। आम लोगों से भी अपील है कि नशे के धंधे की सूचना तुरंत पुलिस को दें,

Taza Khabar