October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूरनियां बिहार 9 अक्टूबर पूर्णिया में अपराधियों की अब खैर नहीं: SP का मास्टर प्लान लागू,

पूरनियां बिहार 9 अक्टूबर पूर्णिया में अपराधियों की अब खैर नहीं: SP का मास्टर प्लान लागू,

पूरनियां बिहार 9 अक्टूबर पूर्णिया में अपराधियों की अब खैर नहीं: SP का मास्टर प्लान लागू, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सड़कों पर रहेगी ‘सुपर-पेट्रोलिंग’ टीम

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार

पूर्णिया बिहार/ जिले में अपराध पर नकेल कसने और रात के अंधेरे में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पूर्णिया पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर जिले भर में अनुमंडल स्तर पर प्रतिदिन रात दस बजे से सुबह चार बजे तक विशेष “सुपर-पेट्रोलिंग” व्यवस्था लागू कर दी गई है।
यह व्यवस्था सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर पूरी मुस्तैदी के साथ लागू रहेगी। सुपर-पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाना, सुनसान इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि इस दौरान जिले के सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों, बैंक एटीएम और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्ती की जाएगी।
आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि किसी भी आपात स्थिति में अब उन्हें थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। रात में किसी भी तरह की समस्या, संदिग्ध गतिविधि या सहायता की जरूरत होने पर आमजन सीधे सुपर-पेट्रोलिंग पदाधिकारी को फोन कर मदद मांग सकते हैं। पुलिस ने इसके लिए अनुमंडलवार पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
सदर अनुमंडल के के-हाट, मधुबनी, मरंगा, सदर, सहायक खजांची और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक देवेन्द्र कुमार को दी गई है जो वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभियोजन शाखा के प्रभारी हैं। वहीं बायसी, डगरुआ, अमौर, रौटा और अनगढ़ थाना क्षेत्रों में पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह सुपर-पेट्रोलिंग की कमान संभालेंगे। इसी प्रकार धमदाहा अनुमंडल के धमदाहा, मीरगंज, बड़हरा, रघुवंशनगर, भवानीपुर, रुपौली, बलिया, अकबरपुर, टिकापट्टी और मोहनपुर थाना क्षेत्रों के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम को तैनात किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों और गश्ती दलों को निर्देश दिया है कि वे सुपर-पेट्रोलिंग टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें और रात्रि गश्ती के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Taza Khabar