पटना23अगस्त25*पटना में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।*
ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर में ८ लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि ५ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं।
*मेरी संवेदनायें पीड़ितों के साथ है। मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को चिर शान्ति प्रदान करें।*
🙏💐😭😭
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
#Bihar #Patna #RoadAccident
More Stories
लखनऊ 10 नवंबर 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मिर्जापुर 10 नवंबर 26*मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी लाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट*
लखनऊ 10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।