पटना16फरवरी25*मिनटों में जिंदा जल गया युवक’ पटना जंक्शन पर 25000 हाई वोल्टे तार की चपेट में युवक की मौत,*
*बिहार* : पटना जंक्शन पर युवक की मौत करंट लगने से हो गयी, युवक 25000 हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, झुलसने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, इस घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जानकारी के अनुसार युवक रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर घूम रहा था। इसके बाद अचानक जाली पर चढ़ गया और नीचे रेलवे ट्रैक पर कूद गया। कूदने के दौरान ही वह प्लेटफार्म नंबर 8-9 के बीच वाली पटरी के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया, तार के संपर्क में आने से युवक के शरीर में आग लग गयी, वह जलते हुए पटरी पर नीचे गिर गया, कुछ ही मिनटों में जलकर उसकी मौत हो गयी, घटना के बाद रेलवे प्रशासन घटना की छानबीन कर रही है। सवाल है कि आखिर युवक प्लेटफार्म से क्यों कूदा, कहीं आत्महत्या करने की नियत से नहीं कूदा? इस नजारे को देख कर वहां खड़े यात्रियाें से लेकर पुलिसकर्मियाें में अफरतफरी मच गई। जब तक यात्री और पुलिस कुछ समझ पाते उसकी वहीं मौके पर माैत हाे गई थी। लोग डर के मारे उसे बचाने के लिए भी नहीं गए, घटना की पुष्टि जीआरपी ने की है, हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पायी है। “मृतक की पहचान नहीं हाे सकी है, शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की छानबीन की जा रही है कि आखिर किस नियत से वह फुट ओवर ब्रिज से नीचे कूद गया.” – *राजेश कुमार सिन्हा, जीआरपी थानेदार*

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।