पंजाब31जनवरी*थाना बहाववाला पुलिस ने 420 के मामले में दो आरोपियों को काबू किया
अबोहर, 31 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 420 के मामले में हरविंद्र सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह वासी तरमाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। थाना बहाववाला पुलिस ने कुलदीप सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 29, 1.3.2021 भांदस की धारा 420, 120बी के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।
दूसरी ओर थाना बहाववाला पुलिस ने बलकार सिंह के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 123, 28.11.2022 को 420, 465, 467, 471, 461 व अन्य धाराओं में प्रितपाल पुत्र जगजीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:7 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak