पंजाब31अगस्त*मोटरसाईकिल चोरी करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई गुरमेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल बेचने वाले आरोपी तरूण स्वामी पुत्र दिनेश कुमार वासी नजदीक खुशदिल स्कूल बाबा कालोनी को चोरी के मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि इसके दो साथ राजीव कुमार पुत्र बृम कुमार वासी संतनगरी, अजीत वासी किलियांवाली रोड भगवानपुरा अभी फरार बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर मुकदमा नं. 177, 30.08.2021 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। तरूण स्वामी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो : 3 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश