पंजाब30जून2023*नगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के आरोपी को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई सुखविंद्र सिंह, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने घर में घुसकर मारपीट करने तथा लूटपाट करने के आरोप में सोनू बद्री पुत्र काली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने राजीव कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने सोनू बद्री पुत्र काली वासी संतनगरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में कुछ आरोपी अभी फरार हैं जिन्हें जल्द काबू किया जायेगा।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है