पंजाब30अप्रैल*बहन-भाई सहित 3 को मौत के घाट उतारने वाले ड्राईवर को जेल भेजा
अबोहर,30 अप्रैल (शर्मा) : नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार व एएसआई सर्बजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को इरादा कत्ल के मामले में पुलिस ने राम प्रकाश पुत्र लेखराम वासी गुरूकृपा कालोनी के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 57, 26.04.2022 भांदस की धारा 304, 427आईपीसी के तहत ड्राईवर छिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी नजदीक जैतोमंडी फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ड्राईवर ने ट्रक से 3 लोगों को जानबूझ कर ट्रक से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी ड्राईवर को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सुरिंद्र कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी गुरूकृपा गली नं.3 अबोहर व दो बहन भाई हैप्पी व पूजा पुत्र टेकचंद वासी हनुमानगढ़ अबोहर पहुंचे थे। उन्हें लेने के लिए सुरिंद्र कुमार अपने मोटरसाईकिल पर अड्डे से घर लेकर आ रहा था। एक तेल ट्रेंकर चालक ने लापराही से टेंकर उनके ऊपर चढ़ा दिया जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इस मामले की सूचना नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शवों को अपने कब्जे में लिया। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सर्बजीत सिंह ने रामप्रकाश पुत्र लेखराज के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक के खिलाफ भांदस की धारा 304, 427आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिये गये थे।
फोटो: 7 पुलिस पार्टी व आरोपी ड्राईवर व बरामद कैंटर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*