पंजाब29अप्रैल*500 ग्राम अफीम आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर
अबोहर, 29 अप्रैल (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप चटकड़ की अदालत में 500 ग्राम अफीम आरोपी साजन कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी चननखेड़ा के वकील रिदम बजाज ने जमानत याचिका दायर की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद साजन कुमार की जमानत याचिका को मंजूर किया।
जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज, एएसआई रणजीत सिंह गांव चननखेड़ा की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान साजन कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी चननखेड़ा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं.8, 7.2.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, एडवोकेट रिदम बजाज व साजन कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली31जुलाई2026* दोनों सदनों में पेपर लीक संशोधन बिल पास_*
मोहाली पंजाब31जुलाई26* कल बजेगी टु-टु! 40 लाख महिलाओं के खाते में आएगा पैसा, CM मान का बड़ा वार_*
जयपुर31जुलाई26* राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए स्वायत्त शासन विभाग की ‘अधिसूचना’ जारी,