पंजाब27दिसम्बर24*साहिबजादों की शहादत को समर्पित थाना बहाववाला ने दूध का लंगर लगाया
अबोहर, 27 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों कीे समर्पित थाना बहाववाला की ओर से थाने के बाहर दूध का लंगर लगाया गया। इस मौके पर डीएसपी तेजिंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, हैडमुंशी सुखबीर सिंह, सीतोगुन्नो के प्रभारी प्रगट सिंह, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लंगर में योगदान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर से 27 दिसंबर का सप्ताह बलिदानी सप्ताह के तौर पर मनाया जाता है। ये उन 4 साहिबजादों की याद में समर्पित है, जिन्होंने सिख और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी। लेकिन बर्बर मुगलों के सामने नहीं झुके और न ही धर्म परिवर्तन किया। ये सप्ताह सिखों के दशवें गुरू गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह को समर्पित है।
फोटो:4, दूध का लंगर लगाते पुलिस कर्मचारी।

More Stories
भागलपुर16जुलाई26*प्राचीन जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा छोटेलाल रथ वाला हसनगंज पार्टी कारखाना चौक भागलपुर
भागलपुर16जुलाई26*ततारपुर थाना अंतर्गत एक अपराधी 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।