पंजाब26अगस्त*नाबालिग लडक़ी को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में करण के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 26 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुन्नी देवी पत्नी लालन सिंह वासी गली नं.1, फैजकोठी के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लडक़ी को भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 73, 25.08.22 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत पुलिस ने करण पुत्र शामलाल वासी गली नं. 6 सिद्धू नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी केा बहला फुसला कर करण कहीं ले गया है। नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि घर से नाबालिग को भगाने वाले करण को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। छापामारी जारी है।
फोटो:4, आरोपी करण
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
निजामाबाद तेलंगाना25जून26*B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना रेड्डी के सामने एक शानदार करियर था।
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…* 👇