पंजाब26अगस्त*साले की दाढ़ी खींचने के आरोप में जीजा गुरजंट सिंह व बहन जसविंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 26 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा, सीतो चौकी के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जगतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी मोढ़ीखेड़ा के बयानों के आधार पर उसकी दाढ़ी खींचने व जमीन पर कब्जा करने के आरोप में थाना बहाववाला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने जगतार सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 88, 25.08.2022 भांदस की धारा 295ए, 506, 34आईपीसी के तहत जीजा गुरजंट सिंह, बहन जसविंद्र कौर पत्नी गुरजंट सिंह वासी मोढ़ीखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त दोनों ने जगतार सिंह के खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया व उसकी दाढ़ी व केशों को खींचा गया। मामले की जांच एएसआई गुरविंद्र सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:5, फाईल फोटो: गुरजंट सिंह व जसविंद्र कौर।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*