*पंजाब23मई25नागल किराना व्यापारी के उडाए 15 हजार*
*⭕नागल*
गुरुवार को दो ठगों ने एक किराना व्यापारी को 15 हजार रुपए का चूना लगा दिया। व्यापारी जब तक समझ पाता तब तक ठग फरार हो चुके थे।
कस्बा निवासी टीटू माहेश्वरी बस स्टैंड पर किराना की दुकान चलाते हैं। जहां वह नोटों की माला बनाकर बेचने का काम भी करते हैं। गुरुवार दोपहर दुकान पर आए दो लोगों ने 100 व 50 रुपए के नए नोटों के दो पैकेट लिए। टीपू ने उनके द्वारा दिए गए 15 हजार रुपए गल्ले में रख दिए। तभी उन्होंने टीटू से अंजीर का पैकेट मांगा। जैसे ही टीटू अंजीर का पैकेट उठाने के लिए गल्ले से उठा तभी दोनों ने गल्ले में ऊपर ही रखे 15 हजार रुपए निकाल लिए और अंजीर के पैकेट के खुले पैसे देकर चले गए। अंजीर के पैसे गल्ले में डालने के लिए जैसे ही टीटू ने गल्ला खोला तो वहां 15 हजार रुपए न देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत दोनों की तलाश की लेकिन उसका कोई पता न चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली।
*रिपोर्ट ओपी जैन संजीव विश्वकर्मा*यूपीआजतक

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,