पंजाब21मार्च*मैन ऑफ दी सीरिज रहे गौरव तोमर को रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल इनाम स्वरूप व ट्रॉफी दी गई
अबोहर, 21 मार्च (शर्मा): गांव पंजकोसी में आयोजित 11वें सुरेंद्र जाखड़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मैन ऑफ द सीरीज रहे यूपी मोरटी टीम के खिलाड़ी गौरव तोमर को रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल इनाम स्वरूप व ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर संदीप जाखड़ ने कहा कि हा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए ही पंजकोसी स्पोट्र्स सोसाइटी व एसजेआईटी द्वारा विभिन्न प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेंट, डांस शो, वालीबाल मैच, फिटनेस कम्पीटीशन व मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यहां खेले गए टूर्नामैन्ट के फाईनल में दानेवाला की टीम ने यूपी मोरटी की टीम को हराकर कप जीत लिया। इस दौरान संदीप जाखड़ ने बच्चो को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को टॉफियां भी बांटी।
फोटो:5, सम्बोधित करते संदीप जाखड़ व विजेता गौरव तोम बुलेेट मोटरसाईकिल के साथ
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे
कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*