पंजाब21अक्टूबर*डेढ लाख चैक बाऊंस के मामले में अदालत ने अमनदीप सिंह को भगौड़ा घोषित किया
अबोहर, 21 अक्तूबर (शर्मा) : अबोहर सब डिवीजन के न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत ने डेढ लाख चैक बाऊंस के मामले में अमनदीप सिंह पुत्र बुग्गा सिंह वासी भटठी वाला थाना लम्बी जिला मुक्तसर साहिब को भगौड़ा घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह पुत्र पिरथी सिंह वासी बाजीपुर भोमा ने अपने वकील दविन्द्र सिंह संधू व हरप्रीत सिंह संधू के माध्यम से एक लाख 50 हजार का चैक का मामला अदालत में दायर किया था। अदालत ने इस मामले में अमनदीप ङ्क्षसह पुत्र बुग्गा सिंह को तलब किया। अमनदीप सिंह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। प्रदीप सिंह के वकील दविन्द्र सिंह संधू व हरप्रीत सिंह संधू ने अदालत में अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने उनकी दलीलों को मद्देनजर रखते हुए चैक बाऊंस के केस में अमनदीप सिंह के बेलेबल वारंट जारी किए। उसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किए, परंतु फिर भी हाजिर नहीं तो अदालत ने अमनदीप सिंह को भगौड़ा घोषित कर दिया।
फोटो : 01, फाईल फोटो अमनदीप सिहं व शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह।
नोट : अदालत की ऑर्डर की कापी साथ नत्थी है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 9 मई 26 *राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्णिया का शानदार प्रदर्शन:
पूर्णिया बिहार9मई26* पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आगाज़, दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ;
पूर्णिया बिहार9मई26* अपराध पर कसें शिकंजा, लापरवाही की कोई जगह नहीं: एसपी