पंजाब21अक्टूबर*गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने तथा परिवार पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अबोहर, 21 अक्तूबर (शर्मा) : अबोहर सिविल अस्पताल में दाखिल गर्भवती नेहा पत्नी विनोद कुमार व उसका पति विनोद कुमार पुत्र सोहन लाल, कमला देवी पत्नी सोहन लाल, सोहन लाल पुत्र तारा चंद जो उपचार के लिए दाखिल है। उक्त निवासी गांव कंधवाला अमरकोट की ढाणी तुंबड़भन के रहने वाले हैं। नेहा ने बताया कि उनकी ढाणी में रहने वाले राय सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र कुमार पुत्रान मूडा राम वासी ढाीण तुंबडभन ने उन पर हमला किया है और उसके पति पर भी हमला किया है और उसके ससुर सोहन लाल पर डोंगों से वार किया है और उसके पति को घायल किया है। नेहा ने बताया कि वह गर्भवती है। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसके पेट में पल रहे बच्चे को चोटें लगी। उपचार के लिए उसकी जेठानी पूजा रानी व रिश्तेदारों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। एसएमओ गगगनदीप सिंह की टीम ने उनकी देखभाल की, जिसके चलते उनका बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। नेहा ने बताया कि उसकी कमर में दर्द है। सोहन लाल ने बताया कि उस पर तीनों भाइयों ने डांगों से हमला किया है जिसके चलते उसके हाथ की हड्डी क्रेक हुई है। इस मामले में थाना बहाववाला के प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी के नेतृत्व मेें हैड कांस्टेबल बलकौर सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने ब्यान कलमबद्ध किए हैं। उन्होंने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो 02: ब्यान लेते हैड कांस्टेबल बलकौर सिंह व घायल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज