पंजाब19नबम्बर*नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 19 नवंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, महिला सबइंस्पैक्टर प्रोमिला रानी ने पुलिस पार्टी के साथ छापा मारकर नाबालिग लड़की प्रिंस व उसे भगाने वाले प्रेमी नूरदीप उर्फ गगन पुत्र परमजीत सिंह वासी बलवीर बस्ती फरीदकोट को काबू किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। लड़की के 164 के बयान करवाये जायेंगे व मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ बनती धारा में बढ़ौरी की जायेगी। मिली जानकारी अनुसार ढाणी मिजी पंजपीर निवासी अबोहर सीमा सिंह पत्नी धीरा सिंह के बयानों के आधारा पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की प्रिंस को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी में पुलिस ने मुकदमा नं. 267, 17.11.2021 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत युवक नूरदीप उर्फ गगन पुत्र परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच सबइंस्पैक्टर प्रोमिला रानी कर रही हैं।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व पकड़ा गया आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ २८ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
राजनांदगाव 28सितम्बर 26*शंकर गुहा नियोगी शहीद दिवस पर राजनांदगांव में निकली रैली,
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक