पंजाब17मार्च*10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी काबू
आरोपी धर्मिंद्र सिंह की हाईकोर्ट से हुई थी अग्रिम जमानत याचिका खारिज
अबोहर, 17 मार्च (शर्मा): सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई दयाल सिंह व अन्य पार्टी ने दसवीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मुख्य आरोपी धर्मिंद्र सिंह पुत्र महिंगा सिंह वासी भंगाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी का अदालत में चालान पेश कर दिया है। आरोपी की भगौड़ा घोषित करने की कार्यवाई शुरू होने वाली थी। धर्मिंद्र सिंह ने अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज ने उसकी जमानत को खारिज कर दिया। आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां से भी उसकी याचिका खारिज कर दी गई।
मिली जानकारी अनुसार गांव भंगाला में दसवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा के बयानों के आधार पर सदर थाना अबोहर पुलिस ने मुकदमा नं. 1, 1.1.2022 भांदस की धारा 354, 354ए, 456 व 8 पोस्को एक्ट के तहत उसके साथ रात्रि समय छेड़छाड़ करने व अश£ील हरकत करने के आरोप में धर्मिंद्र सिंह पुत्र महिंगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर ने आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी की परंतु आरोपी फरार हो गया।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे