पंजाब17अप्रैल*सब्जी मंडी गेट पर लूटपाट करने के मामले में तीसरा आरोपी प्रकाश उर्फ कट्टू काबू, पुलिस रिमांड पर
लूटपाट करने वालों व नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
अबोहर, 17 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि इलाके में लूटपाट करने वालों व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा । उन्होंने बताया कि नगर थाना पुलिस ने कुछ समय पहले सब्जी विक्रेताओं से लूटपाट करने के मामले में तीसरे आरोपी प्रकाश सिंह उर्फ कट्टु वासी बग्घा सिंह वासी किकरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। नगर थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायाधीश परमजीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। इस मामले में चौथा आरोपी फरार है जल्द ही उसे काबू किया जायेगा। पुलिस पहले दो आरोपियों को काबू कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…
ऋषिकेश1अगस्त26*उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश ने देश की पहली सरकारी हेली एंबुलेंस सेवा ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ शुरू की है…