पंजाब16नवम्बर23*2 क्विंटल पोस्त मामले में तीसरा आरोपी जगविंद्र सिंह उर्फ जग्गा काबू, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 16 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दो क्विंटल चूरा पोस्त मामले में तीसरे आरोपी जगविंद्र सिंह उर्फ जग्गा पुत्र सुखवंत सिंह वासी रानीवाला थाना कबरवाला तहसील मलोट जिला मुक्तसर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले दो लोगों को काबू कर जेल भेज चुकी है।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के अंतर्गत आते स्टेट नाका गुमजाल पर थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर शरणजीत सिंह, एएसआई सुखदीप सिंह, हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह, रोबिन सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में राजस्थान की ओर से एक ट्रक आया। ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 2 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया गया। पकड़े गए ड्राईवर कंडक्टर की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदू पुत्र बलवंत सिंह, अणलजीत सिंह उर्फ लव पुत्र गुरसेवक सिंह वासी गांव राणीवाला जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 90, 11.07.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो 5: बरामद पोस्त व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
अयोध्या30जुलाई26*नेता जी, बदहाल सड़कों पर दीजिए ध्यान! जनता है परेशान।*
नई दिल्ली30जुलाई26*संसद में पास हुए दो बड़े संशोधन विधेयक : पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल और वंदे मातरम् का अपमान अब दंडनीय अपराध*
कानपुर नगर30जुलाई26*सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग का सर्वेक्षण, क्या सिर्फ कागज़ी कार्रवाई तक सीमित है अभियान?*