पंजाब13फरवरी*बल्लुआना विधानसभा चुनाव लड़ रही मैडम राजिंद्र कौर तीसरे स्थान पर चल रही हैं
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जनसभा करने के बाद भी नहीं हुआ असर
अबोहर, 13 फरवरी (शर्मा): बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदवार मैडम राजिंद्र कौर राजपुरा इस चुनाव में काफी पीछे चल रही हैं। इस क्षेत्र आप पार्टी के प्रत्याशी गोल्डी मुसाफिर व भाजपा प्रत्याशी वंदना सांगवाल के बीच में कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। बल्लुआना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक नत्थूराम की टिकट काट कर महिला उम्मीदवार राजिंद्र कौर को चुनाव मैदान में उतारा है। कुछ कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में जा चुके हैं। जिसके चलते बल्लुआना क्षेत्र में कांग्रेस के दो ग्रुप बन चुके हें। वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा राजिंद्र कौर के हक में एक जनसभा को सम्बोधित किया था लेकिन उसका कोई खास फर्क नजर नहीं आया। मैडम राजिंद्र कौर के जीतने की संभावना कम नजर आ रही हैं। यदि अधिक मेहनत करें तो शायद मुकाबले में आ जायें।
फोटो:7 जनसभा के दौरान मैडम राजिंद्र कौर व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,