पंजाब12जून2023*मलोट चौक पर अनेजा शटरिंग वालों ने पानी के निकासी वाला खाला किया बंद, लोग परेशान
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): मलोट चौक पर फोर लाईन सडक़ बनाई गई थी। इस सडक़ के आस-पास पानी की निकासी के लिए खाला भी बनाया गया था लेकिन अनेजा शटरिंग वालों ने इस खाले में ईंट के रोड़े आदि डालकर इसे बंद कर दिया था जिससे पानी की निकासी भी रूक गई और आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यहां मिन्नी बस स्टैंड भी है जहां बसें रूकती हैं और सवारियां चढ़ती है। ईंटों की डाली गई बजरी के कारण इन सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने निगम अधिकारियों से मांग की है कि इस खाले को जल्द से जल्द खुलवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो:7 ईंट के रोड़े डालकर बंद किया गया खाला।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,