पंजाब12अक्टूबर*नगर थाना 2 की पुलिस ने जांच शुरू की
अबोहर, 12 अक्तूबर (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि अबोहर के एसडीएम द्वारा जांच के निर्देश जारी किये गये हैं। अजय कुमार पुत्र संतोखचंद ने आरोप लगाया था कि उसके मकान पर लगी सील को तोड़ा गया है। इस मामले की जांच शुरू की गई है। जल्द ही जांच के बाद रिपोर्ट पेश की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि अबोहर के एसडीएम को अजय कुमार पुत्र संतोखचंद वासी गली नं.3, साहिल इंटरप्राईजिज वाली गली अजीमगढ़ ने एक प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि उनके मकान का केस चल रहा है। जिसमें प्रशासन की ओर से धारा 145 के तहत मकान को सील किया हुआ है। मकान की सील तोडऩे का आरोप अमित कुमार पुत्र रमेश चंद्र, रमेश कुमार पुत्र दुनीचंद, पूर्व पार्षद राजरानी गोयल पर लगाया है। अजय कुमार ने आरोप में कहा कि इन्होंने प्रशासन द्वारा लगाई गई सीलों को तोड़ दिया है। एसडीएम अबोहर द्वारा इस मामले की मामले की नगर थाना 2 पुलिस को जांच करने के निर्देश दिये हैं। रिपोर्ट आने पर अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। अजय कुमार का आरोप है कि उन्होंने एक मकान राजरानी गोयल पुत्नी रमेश कुमार को रहन पर दिया था। इन्होंने जाली दस्तावेज तैयार कर मकान पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में नगर थाना 2 की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच अभी जारी है। कोर्ट में केस भी चल रहा है।
फोटो:8, मकान पर लगे ताले की टूटी हुई सील व जानकारी देते थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।