पंजाब11नवम्बर24*अस्थियां चोरी के मामले में महिला व युवक काबू,तीसरा आरोपी फरार
अबोहर, 11 नवंबर (सोनू/ शर्मा) : थाना खुईयांसरवर प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई लालचंद, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव पंजकोसी में पंकज कुमार की माता कमला देवी की अस्थियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र मोहन लाल, गुलाबो देवी पत्नी राधे बेनीवाल वासी पंजकोसी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने प्रदीप कुमार के बयानों के आधार पर उसकी मां की अस्थियां चोरी करने के मामले में मुकदम नं. 126, 10.11.24 धारा 298, 303 (2) व 301 बीएनएस के तहत विनोद कुमार पुत्र मोहन लाल, गुलाबो देवी पत्नी राधे बैनीवाल वासी पंजकोसी, राकेश कुमार वासी गली नं.3, संत नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, शिकायतकर्ता, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अनूपपुर 13 अप्रैल 26*सेवा ही सच्ची साधना, यही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग