सुल्तानपुर11नवम्बर24*शिवानी बौद्ध के नेतृत्व में फतेहपुर संगत में हुआ निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का उद्घाटन*
*गाँव-गाँव शिक्षा जागरूकता की जिम्मेदारी सभी सामाजिक लोगों को निभानी होगी : श्यामलाल*
सुलतानपुर। आज दिनांक 11.11.2024 को मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में विकास खण्ड जयसिंहपुर के फतेहपुर संगत में शिवानी बौद्ध के नेतृत्व में निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का उद्घाटन किया गया, जिसका संरक्षण शिवम बौद्ध के द्वारा किया जाएगा।
उक्त अवसर पर मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल “गुरूजी” ने कहा कि शिक्षा अनमोल है सही दिशा में परिश्रम से बच्चे बुलंदियों को छू सकते हैं लेकिन गाँव-गाँव शिक्षा जागरूकता व बच्चों के पठन-पाठन का माहौल बनाने की जिम्मेदारी आप सभी सामाजिक लोगों को निभानी होगी।
इस मौके पर मोस्ट प्रदेश प्रमुख ज़ीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, जिला प्रमुख गोविंद भगत, मोस्ट रक्षक दल सदस्य लाल बादशाह निषाद, राहुल निषाद, रीता, रिया देवी, आरती, नासिर अहमद, मोनिका, साक्षी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
More Stories
दिल्ली 26 अक्टूबर 26*रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए बड़ी खबर…
महोबा 26 अक्टूबर 26*एक ही जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों में पहले प्यार हुआ अब कर रहे है शादी
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन*