पंजाब10दिसम्बर*12 साल बाद पकड़ा गया 1 किलो अफीम मामले में भगौड़ा आरोपी कल्याण सिंह
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल द्वारा अदालत से भगौड़ा हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने 1 किलो अफीम मामलें में भगौड़ा आरोपी कल्याण सिंह पुत्र हनुमान सिंह वासी चुरू राजस्थान को 12 साल बाद काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के बाद दोबारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो: 9 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया के कप्तान पुल पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर तोड़कर नदी में गिरी फॉर्च्यूनर,
रामपुर 30अक्टूबर 26*दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर।
लखनऊ30 अक्टूबर 26*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे।