पंजाब09अप्रैल*सदर थाना अबोहर पुलिस ने 14 किलो पोस्त सहित दो को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 9 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जगराज सिंह, एएसआई जसविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित आलमगढ़ पर नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से दो युवक हाथ में गट्टा लिए आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब रोक कर तलाशी ली तो गट्टों में से 7-7 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान भरत भूष्ण उर्फ काका पुत्र विष्णु प्रकाश वासी गली नं. 2, पटेल नगर मलोट जिला श्रीमुक्तसरसाहिब तथा मुंशी सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी वार्ड नं. 6 गुरू अर्जुनदास नगर भुच्चो मंडी बठिण्डा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 26, 8.04.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी बल्लुआना ने बताया कि दोनों से रिमांड के दौरान पता लगाया जायेगा कि पोस्त कहां से लेकर आते थे और किसे बेचते थे।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*