पंजाब09अप्रैल*नगर थाना पुलिस ने शेर सिंह उर्फ शेरू को चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर लिया
अबोहर, 9 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई रविकांत दौराने गश्त अग्रसैन चौक पर जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि शेर सिंह उर्फ शेरू चोरी के मोटरसाईकल बेचने की फिराक में है तथा मलोट रोड पुल पर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र आत्मा सिंह वासी इंद्रा नगरी गली नं.6 को काबू किया। उससे 1 चोरी का मोटरसाईकिल पुलिस ने बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 48, 07.04.2022 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*