पंजाब06जनवरी*सेठी फ्लैक्स के निकट से चोरी हुए मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना नं. 1 के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई परमजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित युवक को काबू किया है। युवक ने मोटरसाईकिल गुरूद्वारा भगत सिंह, सेठी फ्लैक्स के निकट से चोरी किया था। पकड़े गए युवक की पहचान साहिल कुमार पुत्र गुरदेव सिंह वासी वरियाम नगर अबोहर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
नई दिल्ली 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*