पंजाब05मई*साढ़े 3 किलो अफीम व डेढ़ लाख रूपये ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 5 मई (शर्मा): सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह ने साढ़े 3 किलो अफीम व डेढ़ लाख रूपये ड्रग मनी सहित पकड़े गए तीन आरोपियों सतनारायण पुत्र भगता राम वासी कुकड़े शिवरा नीमच, मनोहर लाल पुत्र घीसा लाल वासी गुलाब खेड़ी जिला नीमच मध्यप्रदेश, महल सिंह (नोहरे वाला) पुत्र बूटा सिंह वासी घुडिय़ाना जिला मुक्तसर को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल पर भेज दिया।
जानकारी अनुसार डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी बाला जी धाम हनुमानगढ़ रोड पर जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि मध्यप्रदेश से अफीम लेकर पंजाब में बेचने आ रहे व्यक्ति आ रहे हैं। अगर उन्हें पकड़ा जाये तो भारी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। पुलिस ने कार को रोका। कार में 3 लोग सवार थे। उनसे साढ़े 3 किलो अफीम व डेढ़ लाख रूपये ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सतनारायण पुत्र भगता राम वासी कुकड़े शिवरा नीमच, मनोहर लाल पुत्र घीसा लाल वासी गुलाब खेड़ी जिला नीमच मध्यप्रदेश, महल सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी घुडिय़ाना जिला मुक्तसर के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदम नं. 27, 29.04.2022, 18, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान