पंजाब05नवम्बर23*38 साल बाद गैरइरादत कत्ल का आरोपी काला सिंह काबू
अबोहर, 05 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने, भगौड़ा आरोपियों को पकड़ने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई ग्रीस कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने 38 वर्ष से भगौड़ा आरोपी काला सिंह पुत्र प्रभु वासी कल्याणपुर जिला बाडमेर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 257/1987 को एक्सीडैंट के मामले में काला सिंह पुत्र प्रभु सिंह वासी कल्याणपुर जिला बाडमेर के खिलाफ गैर इरादा कत्ल का मामला 304 व अन्य धाराओं में दर्ज किया था। आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया। पुलिस ने उसे काबू कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव
प्रयागराज 16सितंबर 26*मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।