May 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी05नवम्बर23*जल‌-निकासी की व्यवस्था ध्वस्त, सड़क पर भरा गंदा पानी, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल।*

कौशाम्बी05नवम्बर23*जल‌-निकासी की व्यवस्था ध्वस्त, सड़क पर भरा गंदा पानी, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल।*

कौशाम्बी05नवम्बर23*जल‌-निकासी की व्यवस्था ध्वस्त, सड़क पर भरा गंदा पानी, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल।*

*शिकायतों के बावजूद नहीं मिली समस्याओ से निजात, बीते दो साल से सड़क की स्थिति खराब* !

*कौशाम्बी* । मंझनपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत अषाढ़ा चौराहा स्थित मोहल्ले में जल निकासी की सुविधा न होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां सड़क पर घरों का गंदा पानी भरा रहता है। ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के नाम पर अभिलेखों में लाखों की रकम खर्च कर दी गई है लेकिन उसके बाद भी जन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर फर्जी तरीके से विकास कार्य कराकर धन हड़पे जाने का लगातार आरोप लग रहा है ग्राम पंचायत में बढ़े भ्रष्टाचार के बाद बीते दो साल से सड़क का हाल खराब है। सड़क पर लगातार जलजमाव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

बार-बार ग्रामीणों की मांग के बाद ग्राम पंचायत निधि से 3 वर्ष पहले ठेकेदार ने नाली तो बनवाई, लेकिन मानक का ध्यान नहीं दिया गया जिससे नाली से घरों का गंदा पानी निकल ही नहीं पाता है। मानक बिहीन नाली बनाकर सरकारी भुगतान कर दिया गया लेकिन नाली का उपयोग जन मानस को नहीं मिल सका गलत तरीके से नाली का निर्माण करने वाले ठेकेदार और ग्राम पंचायत पर अभी तक कार्यवाही भी नहीं हुई ग्राम पंचायत के लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। बब्बन, सोमनाथ, चांद बाबू, आदि के मुताबिक करीब 20 घरों के लोगों को नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन समस्या से निजात नहीं मिली

Taza Khabar