पंजाब04नवम्बर23*घर में आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी , दो की मौत*
पटियाला में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के चार सदस्यों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। मां और आठ महीने की बेटी बह गई है लेकिन राहगीरों ने गोताखोरों की मदद से पिता व बड़ी बेटी को निकल लिया। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। बड़ी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे समाना के सिविल अस्पताल से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाना के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन चरना राम (36) निवासी गांव मरोड़ी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रकों की बॉडी लगाने का काम करता है। काफी समय से घर में पैसों की तंगी चल रही थी। कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में उसकी बाजू टूट गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक बाजू में रॉड डाली जानी है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रहा था। इससे परेशान होकर परिवार समेत आत्महत्या करने का फैसला लिया था▪️
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,