पंजाब 30 अगस्त 2024* घंटाघर पर ऊगा पीपल, घड़ी भी काफी समय से पड़ी है बंद : ओमप्रकाश भुकरका
नगर निगम की लापरवाही के चलते एतिहासिक ईमारत गिरने की कगार पर
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा/सोनू): राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य ओमप्रकाश भुकरका ने घंटा घर के ऊपर ऊगे पीपल व बंद पड़ी घड़ी ठीक न करवाने पर नगर निगम के प्रति रोष व्यक्त किया है। ओमप्रकाश भुकरका ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के चलते अबोहर की एतिहासिक ईमानत गिरने की कगार पर है। घंटाघर के ऊपर ऊगा पीपल ईमारत को नुक्सान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी घड़ी को अशुभ माना जाता है लेकिन अबोहर की मुख्य घड़ी ही बंद पड़ी है ऐसे शहर खुशहाल कैसे होगा। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर बड़े बड़े गड्डे बने हुए हैं जिनसे आये दिन हादसे होते हैं। उन्होंने कहा कि अमृत योजना से जोड़े गए शहर की ऐसी दुर्दशा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शहर में आधा दर्जन से ज्यादा विकास कार्य अधूरे पड़े हैं लेकिन इस ओर न तो नगर निगम प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही सत्तापक्ष के लोग कुछ कर रहे हैं। श्री भुकरका ने कहा कि लोग अमृत योजना से जोड़े गए अबोहर शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं की ओर नगर निगम प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया जो वह संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
फोटो:2 जानकारी देते ओमप्रकाश भुकरका व बंद पड़ी घंटाघर की घड़ी व पीपल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें