पंजाब 30 अगस्त 2024* बलकार सिंह डीएसपी (डी) फाजिल्का नियुक्त
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर डीएसपी की बदलियां की गई हैं जिसके तहत बलकार सिंह को डीएसपी डी फाजिल्का नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपना पद्भार संभाल लिया है। डीएसपी डी ने कहा कि पुलिस द्वारा पंजाब को नशामुक्त करने का अभियान चलाया गया है। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना नशा तस्करों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने गांवों के सरपंचों, पंचों, नंबरदारों व पार्षदों से अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:1, नवनियुक्त डीएसपी डी बलकार सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*